रघुवर दास नए साल में लेंगे भाजपा की सदस्यता

News Saga Desk

रांची। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रघुवर दास विशेष विमान से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के नेताओं-कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। ओडिशा के नए राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति 2 जनवरी को भुवनेश्वर पहुंचकर राज्यपाल का कार्यभार संभालेंगे। ऐसे में हरि बाबू के पदभार ग्रहण करने तक रघुवर दास ही तकनीकी रूप से ओडिशा के राज्यपाल हैं। इसलिए वे शुक्रवार को भाजपा में शामिल नहीं होंगे, बल्कि नए साल के पहले सप्ताह में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। रघुवर दास ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कोई भी समर्पित कार्यकर्ता शीर्ष तक पहुंच सकता है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More