गिरिडीह जेल में छापेमारी, जेल सुप्रीटेंडेंट नदारद; डीसी ने लगाई फटकार 

News Saga Desk

गिरिडीह। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के नेतृत्व में बीती देर रात गिरिडीह के मोहनपुर स्थित केंद्रीय कारा (जेल) में ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी।जेल में छापेमारी होने पर पूरे जेल में ह्ड़कंप मच गया। रात 1.30 बजे से शुरू हुई यह छापेमारी करीब दो घंटे तक चली।इस दौरान पूरे जेल परिसर समेत हरेक वार्डो में सघन छापेमारी की गयी। इस दौरान कई वार्डों से खैनी, तम्बाकू, गुटखा समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किये गए। जिसके बाद डीसी – एसपी काफी आक्रोशित दिखे ओर जेल प्रसाशन को कड़ी फटकार लगाई गयी।

हालांकि इस छापेमारी अभियान के दौरान एक बार फिर से जेल सुप्रीटेंडेंट हिमानी प्रिया गायब पायी गयी, जिसके बाद डीसी रामनिवास यादव ने उन्हें फटकार लगाई और जवाब देने को कहा।बताया गया कि जिला प्रशासन को लगातार यह शिकायत मिल रही थी की, गिरिडीह के केंद्रीय कारा में आपत्तिजनक सामाग्रियों की आपूर्ति की जा रही है। इसी सूचना के बाद डीसी – एसपी के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया। इस छापेमारी अभियान में तमाम पदाधिकारी व भारी संख्या में पुलिस के पदाधिकारी व जवान शामिल थे


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More