News Saga Desk
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले से पहले रांची क्रिकेट माहौल में रंगने लगा है। टीम इंडिया के खिलाड़ी धीरे-धीरे रांची पहुंच रहे हैं और इसी बीच विराट कोहली के आने की जानकारी ने फैंस में उत्साह और बढ़ा दिया। साथ ही दक्षिण अफ्रीका टीम के कई खिलाड़ी भी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिखाई दिए और वहां से होटल रेडिसन ब्लू के लिए रवाना हुए।
सोमवार को अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा शाम 6:45 बजे की फ्लाइट से रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे प्रशंसकों की भीड़ ने माहौल को बेहद जोशीला बना दिया।
खिलाड़ियों की सुरक्षा और मूवमेंट को लेकर प्रशासन और JSCA पूरी तरह सतर्क है।
एयरपोर्ट से लेकर होटल तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। JSCA प्रबंधन लगातार टीम के आने-जाने और प्रैक्टिस शेड्यूल पर नजर बनाए हुए है।
आने वाले 24 घंटों में दोनों टीमों के और भी खिलाड़ी रांची पहुंचने की संभावना है। वहीं JSCA स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं और शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
रांची में मुकाबले को लेकर फैंस का रोमांच हर घंटे बढ़ता जा रहा है। अब सभी की निगाहें 30 नवंबर के रोमांचक वनडे पर टिकी हैं।
No Comment! Be the first one.