रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी की बैठक में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर सख्त निर्देश

News Saga Desk

राजधानी रांची में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार यानि कल 25 मार्च 2026 को डीजीपी तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ेगी चौकसी

बैठक में डीजीपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान कर वहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। इन स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को समय रहते रोका जा सके।

जुलूस मार्ग का होगा भौतिक सत्यापन

रामनवमी के दौरान निकलने वाले जुलूस और शोभायात्राओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। डीजीपी ने निर्देश दिया कि सभी निर्धारित रूट का पूर्व में ही भौतिक सत्यापन किया जाए। इसके तहत सड़कों की स्थिति, यातायात व्यवस्था और संभावित अवरोधों का आकलन कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी

पर्व के दौरान अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने के लिए सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी आपत्तिजनक पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में एडीजी मनोज कौशिक, रांची एसएसपी राकेश रंजन, रूरल एसपी प्रवीण पुष्कर, सिटी एसपी पारस राणा और ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह सहित सभी डीएसपी और थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।

Read More News

चाईबासा में हाथियों का आतंक: महिला पुजारी को कुचलकर मार डाला, 3 महीनों में 25 लोगों की जा चुकी है जान

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला...

रांची पुलिस ने GPS सिस्टम से मजबूत की पेट्रोलिंग, अब कंट्रोल रूम से होगी वाहनों की रियल-टाइम निगरानी

रांची: जिले में पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने कम्पोजिट...

Read More