रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, जवान को पछाड़कर बनी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म

News Saga Desk

रणवीर सिंह की हालिया रिलीज फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। रिलीज के 21 दिन पूरे कर चुकी यह फिल्म डोमेस्टिक कलेक्शन की टॉप लिस्ट में तेजी से ऊपर चढ़ती जा रही है। कमाई के मामले में धुरंधर ने न सिर्फ कई बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा है, बल्कि कई बड़ी साउथ फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं।

डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर अब तक शाहरुख खान की जवान सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी, लेकिन धुरंधर ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म का घरेलू कलेक्शन 700 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

धुरंधर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (डे 21 तक):

धुरंधर ने 20वें दिन 20.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि 21वें दिन क्रिसमस के मौके पर फिल्म ने 28.60 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 218 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 261.5 करोड़ रुपये और 15वें से 19वें दिन के बीच 139.8 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह तीन हफ्तों में फिल्म का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 668.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इस कमाई के साथ धुरंधर ने जवान (640.25 करोड़ रुपये) और साउथ सिनेमा की कल्कि 2898 एडी (646.31 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में धुरंधर अब 5वें स्थान पर पहुंच गई है।

2025 की पहली 1000 करोड़ी फिल्म:

धुरंधर साल 2025 की पहली 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1006.7 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इस मामले में ऋषभ शेट्टी की कांतारा चैप्टर 1 और विक्की कौशल की छावा पीछे रह गई हैं। धुरंधर भारत की 9वीं 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।

सबसे कमाऊ ए-रेटेड फिल्म का रिकॉर्ड:

धुरंधर ने ए-रेटेड फिल्मों के मामले में भी नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 19वें दिन की कमाई के साथ एनिमल (917 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ए-रेटेड फिल्म का खिताब अपने नाम कर लिया है। वर्ल्डवाइड टॉप-10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर 9वें स्थान पर पहुंच चुकी है।

फिल्म के बारे में:

आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर में रणवीर सिंह इंडियन जासूस जसकिरत सिंह रंगी और हम्जा अली के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल पाकिस्तानी गैंगस्टर की भूमिका में हैं, जबकि संजय दत्त पाकिस्तानी एसपी चौधरी असलम के रोल में दिखाई दे रहे हैं। शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार कहानी के चलते दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More