सड़क दुघर्टना में एनटीपीसी इंजीनियर की मौत

News Saga Desk

भागलपुर | जिले के बाईपास थाना क्षेत्र के खुटाहा पुल के समीप सोमवार को अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से सुल्तानगंज निवासी संजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक कहलगांव एनटीपीसी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। घटना को लेकर संजय के पड़ोसी कपिल ने बताया कि संजय रोजाना की तरह अपनी बाइक से कहलगांव से अलीगंज स्थित अपने किराए के मकान लौट रहे थे। इसी दौरान नाथनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

संजय अलीगंज के शैलबाग में अपने परिवार के साथ रहते थे। हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हाईवा और चालक की तलाश शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More