Samantha Ruth Prabhu ने रचाई शादी, डायरेक्टर Raj Nidimoru संग किया नया सफर शुरू

News Saga Desk

साउथ की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने आखिरकार अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लगाते हुए एक्ट्रेस ने डायरेक्टर राज निदिमोरू से शादी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। महीनों से इंस्टाग्राम पर साथ में दिखने वाली झलकियों के बाद, सामंथा ने पोस्ट शेयर करते हुए अपने रिश्ते के साथ शादी को भी पब्लिक कर दिया।

सोशल मीडिया पर शेयर कीं पहली वेडिंग तस्वीरें

सामंथा और राज ने अपनी इंटीमेट वेडिंग की फोटोज पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों बेहद खुश और मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं। पोस्ट में उन्होंने सिर्फ शादी की तारीख 01.12.2025 लिखी, जिसके बाद से कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

कोयंबटूर में सादगी भरी सेरेमनी

सोमवार सुबह कपल ने तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन के लिंग भैरवी मंदिर में पारंपरिक तरीके से सात फेरे लिए। यह एक निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ परिवार और चुनिंदा करीबियों ने शामिल होकर इस खास पल को देखा।

काम से शुरू हुई थी दिल की कहानी

सामंथा और राज पहली बार द फैमिली मैन 2 के दौरान मिले थे। वहीं से दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ीं। इसके बाद वे सिटाडेल: हनी बनी में भी साथ जुड़े। आने वाले समय में सामंथा जल्द ही नेटफ्लिक्स सीरीज “रक्त ब्रह्मांड: द ब्लडी किंगडम” में दिखेंगी, जिसे राज निदिमोरू को-क्रिएट और प्रोड्यूस कर रहे हैं।

दोनों का अतीत भी रहा चर्चाओं में

सामंथा ने 2017 में नागा चैतन्य से शादी की थी, लेकिन 2021 में दोनों अलग हो गए। वहीं, राज निदिमोरू का 2022 में श्यामाली डे से तलाक हो चुका है। अब दोनों ने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की है और सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर खूब चर्चा जारी है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More