संदीप रेड्डी वांगा की तारीफों के बीच ‘धुरंधर’ का दम

News Saga Desk

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने न सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखा है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। इसी के साथ ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हो गई है।

फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों के साथ-साथ इंडस्ट्री से भी खूब सराहना मिल रही है।

संदीप रेड्डी वांगा ने किया ‘धुरंधर’ का रिव्यू

‘एनिमल’ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा कि ‘धुरंधर एक ऐसे इंसान की तरह है जो ज्यादा बोलता नहीं, लेकिन अंदर से बेहद मजबूत है। फिल्म पूरे रौब और ताकत के साथ आगे बढ़ती है। प्रस्तुति साफ-सुथरी है, कहीं कोई उलझन नहीं। संगीत, अभिनय, कहानी और निर्देशन—हर पहलू ऊंचे स्तर का है।’
उन्होंने रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की एक्टिंग की भी जमकर सराहना की और आदित्य धर को धन्यवाद देते हुए अनकहे बलिदानों को पर्दे पर खूबसूरती से दिखाने की बात कही।

16वें दिन भी कायम रहा कलेक्शन

sacnilk की अर्ली रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर’ ने 16वें दिन 6.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शाम तक आंकड़ों में बदलाव संभव है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 489.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन:

Day 1 – 28 करोड़
Day 2 – 32 करोड़
Day 3 – 43 करोड़
Day 4 – 23.25 करोड़
Day 5 – 27 करोड़
Day 6 – 26 करोड़
Day 7 – 27 करोड़
Day 8 – 32.5 करोड़
Day 9 – 53 करोड़
Day 10 – 58 करोड़
Day 11 – 30.5 करोड़
Day 12 – 30.5 करोड़
Day 13 – 25.5 करोड़
Day 14 – 23 करोड़
Day 15 – 22.50 करोड़
Day 16 – 6.08 करोड़

कुल कलेक्शन: 489.08 करोड़ रुपये

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More