वेतन और पीएफ बकाया को लेकर सफाईकर्मी हड़ताल पर, सुल्तानगंज में सफाई सेवाएं ठप

News Saga Desk

भागलपुर के सुल्तानगंज नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने दो माह से लंबित वेतन के भुगतान की मांग को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में धरना देते हुए कहा कि सावन और भादो महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है, वहीं पीएफ की राशि 18 महीने से बकाया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि अक्टूबर और नवम्बर माह का भुगतान शुभम इंडिया सोसायटी कंस्ट्रक्शन, सोनपुर के ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया। साथ ही पीएफ कटौती भी मनमाने तरीके से की जा रही है—किसी का 4 हजार, किसी का 3 हजार तो किसी का 2 हजार रुपये काटा गया, जबकि भुगतान स्पष्ट नहीं है।

सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि—

जब तक बकाया वेतन और पीएफ की राशि नहीं मिलती, हड़ताल जारी रहेगी।

हड़ताल शुरू होने से शहर में कूड़ा उठाव और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, जिससे नगर में स्वच्छता संकट गहराने की आशंका है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More