ठंड बढ़ने पर बदल गया स्कूल टाइम, 18 दिसंबर तक बिहार के सभी स्कूलों में नई शेड्यूल व्यवस्था लागू

News Saga Desk

ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने गुरुवार से 18 दिसंबर तक प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए नए समय का आदेश जारी किया है। निर्देश के अनुसार, अब किसी भी स्कूल में सुबह 8:30 बजे से पहले कक्षाएं शुरू नहीं होंगी, जबकि पढ़ाई शाम 4 बजे तक ही चलेगी। आदेश की प्रति सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और निजी स्कूल संचालकों को भेज दी गई है ताकि समय परिवर्तन का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का कहना है कि यह कदम बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

इधर भागलपुर और आसपास के इलाकों में ठंड लगातार बढ़ रही है, जिससे स्कूली बच्चों की दिक्कत भी बढ़ गई है। कई स्कूलों ने समय में बदलाव कर दिया है, फिर भी बच्चों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जा सकता है। बुधवार को भागलपुर में अधिकतम तापमान 24.5°C और न्यूनतम तापमान 9.2°C दर्ज किया गया।

इस बीच, राज्य के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों की द्वितीय त्रैमासिक परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी। एससीइआरटी की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) सुषमा कुमारी ने परीक्षा तिथियों और एसओपी से संबंधित निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली 10 से 12 बजे तक और दूसरी पाली एक से तीन बजे तक। कक्षा 1 और 2 के छात्रों का मूल्यांकन मौखिक स्वरूप में किया जाएगा।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More