ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

News Saga Desk

नई दिल्ली | ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निचले स्तर से रिकवरी की कोशिश होने के बावजूद वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,728.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, नैस्डेक ने 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,005.22 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 102.23 अंक यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,089.23 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान चौतरफा बिकवाली का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 9,682.57 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत टूट कर 7,950.18 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 164.06 अंक यानी 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,569.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से छह के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.62 प्रतिशत टूट कर 4,464.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.05 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,302.22 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 3,996.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,655 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,418.77 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। कोस्पी इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 120.54 अंक यानी 3.05 अंक उछल कर 4074.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

इसी तरह निक्केई इंडेक्स 468.63 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,745 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 212.27 अंक यानी 0.77 प्रतिशत की मजबूती के साथ 27,863.68 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 173.17 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 26,415 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More