सर्राफा बाजार में चांदी सस्ती, एक दिन में 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के दाम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार को चांदी की कीमत में 4,000 से 5,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेज गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के बाद देशभर के सर्राफा बाजारों में चांदी 1,50,000 रुपये से 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रही है।

दिल्ली में चांदी के भाव गिरकर 1,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी की कीमत 1,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम रही। बेंगलुरु में चांदी 1,51,000 रुपये और पटना व भुवनेश्वर में 1,50,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही।

देश में सबसे अधिक चांदी की कीमत चेन्नई और हैदराबाद में दर्ज की गई, जहां 5,100 रुपये की गिरावट के बावजूद भाव 1,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि इन दोनों बाजारों में चांदी पिछले तीन सप्ताह में 42,800 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। 15 अक्टूबर को यहां चांदी का भाव 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम था।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और निवेशकों की घटती खरीदारी के कारण चांदी के दामों में यह गिरावट जारी है।

निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More