News Saga Desk
रांची के कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में Indian Space Research Organisation (ISRO) द्वारा आयोजित और विज्ञान भारती (VIBHA) के सहयोग से संचालित ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ दो दिवसीय बस प्रदर्शनी कल यानी 13 फ़रवरी को सफलतापूर्वक समापन हुई।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना को विकसित करना था। VIBHA, जो ‘स्वदेशी विज्ञान’ को बढ़ावा देता है, और इसके अंग विज्ञान विद्या मंथन (VVM) ने इस प्रदर्शनी में सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में चंद्रशेखर द्विवेदी का सहयोग भी अहम रहा।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखण्ड (CUJ ) के शोधकर्ताओं—नेहा पांडे, मृत्युंजय कुम्भकार, मनीष कुमार, विश्वजीत मंडल और प्रीति लता मुर्मू ने ISRO की इस पहल का प्रतिनिधित्व किया। मुख्य अतिथि प्रो. सारंग मधेकर, कुलपति, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ झारखण्ड और प्रो. अरविंद चंद्र पांडे, डीन, राष्ट्रीय संसाधन प्रबंधन विद्यालय, सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों का ज्ञान बढ़ता है और उनमें अनुसंधान और नवाचार की भावना विकसित होती है।
दो दिवसीय प्रदर्शनी में कुल 17 विद्यालयों के लगभग 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल, गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल, सृजन वैली स्कूल पिठोरिया, जी.बी. मेमोरियल स्कूल, गवर्नमेंट टीचर ट्रेनिंग कॉलेज कांके, सीआईपी रांची, डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी टंडवा, स्कॉलर्स हाई स्कूल रामगढ़ और शहीद शेख भिखारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रत्यक्ष भागीदारी ली।
विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इसरो द्वारा आयोजित इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करती है और उन्हें पारंपरिक शिक्षा से आगे सोचने के लिए प्रेरित करती है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे वैज्ञानिक आयोजनों के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
No Comment! Be the first one.