राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड का शानदार प्रदर्शन, सोनी कुमारी बनी नेशनल चैंपियन

News Saga Desk

रांची। मिनी सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025, जो 24 से 28 मार्च तक विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में आयोजित हो रही है, में झारखंड के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 06 पदक जीते। इसमें 03 स्वर्ण, 02 रजत और 01 कांस्य पदक शामिल हैं।रांची की सोनी कुमारी ने इंडियन राउंड की व्यक्तिगत स्पर्धा में ओवरऑल चैंपियन बनकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनके इस उपलब्धि पर झारखंड तीरंदाजी संघ ने उन्हें बधाई दी।

झारखंड के विजेता तीरंदाज:

व्यक्तिगत स्पर्धा

•    रिकर्व बालिका (40+40 मीटर दूरी) – अंजलि पूर्ति ने रजत पदक जीता।
•    इंडियन राउंड बालिका – सोनी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता।

टीम स्पर्धा

•    रिकर्व बालिका टीम (सलवन्त्ती गोडसोरा, अंजलि पूर्ति, लक्ष्मी कुमारी, आलया श्रीवास्तव) – रजत पदक।
•    कम्पाउंड बालिका टीम (अंजू गरी, आरुषि कुमारी, माधुरी कुमारी, सोनाक्षी सिन्हा) – कांस्य पदक।
•    इंडियन राउंड बालक टीम (जिज्ञासु रंजन, माधो बिरवा, मंगल सिंह लागुरी, दिनेश बेदिया) – स्वर्ण पदक।
•    इंडियन राउंड बालिका टीम (सोनी कुमारी, कृतिका कुमारी, सुनीता टुडी, होलिका कुमारी) – स्वर्ण पदक।

झारखंड तीरंदाजी संघ ने दी बधाई

झारखंड के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर झारखंड तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा और महासचिव पद्मश्री पूर्णिमा महतो ने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
झारखंड के युवा तीरंदाजों का यह प्रदर्शन राज्य के खेल विकास में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More