वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास: भारत के लिए 18 मैच खेलें

News Saga Desk

भारतीय पेसर वरुण एरोन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 35 वर्षीय वरुण ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 (VHT) से झारखंड के बाहर होने के बाद यह घोषणा की। वरुण ने 2023-24 रणजी सीजन के आखिर में रेड बॉल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और अब व्हाइट बॉल फॉर्मेट भी छोड़ने का फैसला ले लिया है। उन्होंने VHT 2024-25 के लिस्ट ए (वनडे) टूर्नामेंट के 4 मैचों में 53.33 के औसत से 3 विकेट लिए।

चोटों से उबरने में काफी मेहनत की: एरोन

एरोन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, पिछले 20 वर्षों से मैं तेज गेंदबाजी कर रहा हूं। आज मैं आधिकारिक तौर पर क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करता हूं। इतने साल में मैंने करियर के लिए खतरा बनी अनेक चोटों से उबरने में शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी मेहनत की, बार बार वापसी की और इसके लिए मैं अपने फिजियो, ट्रेनर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) के कोचों को धन्यवाद देता हूं। अब मैं अपने जीवन की छोटी छोटी खुशियों का लुत्फ उठाना चाहूंगा, लेकिन खेल से भी जुड़ा रहूंगा, जिसने मुझे सब कुछ दिया है। तेज गेंदबाजी मेरा पहला प्यार रहा है और हमेशा मेरे जीवन का अहम हिस्सा रहेगी।


सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: एससी-एसटी एक्ट में धर्म परिवर्तन पर स्पष्ट निर्देश

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ा फैसला सुनाया है।...

March 24, 2026

Read More News

Read More