सारण में एसएसपी के औचक निरीक्षण में लापरवाही उजागर, तीन पुलिसकर्मियों का वेतन रोका

News Saga Desk

सारण : सारण जिले में पुलिसिंग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सारण वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने गुरुवार देर रात विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्ती टीमों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के गंभीर मामले सामने आए।

भिखारी ठाकुर चौक पर नगर थाना की गश्ती टीम की जांच के दौरान सहायक अवर निरीक्षक सुमन कुमार ड्यूटी के समय मोबाइल फोन का उपयोग करते पाए गए। वहीं सिपाही संख्या 137 मनिंदर कुमार गश्त के दौरान सोते मिले। इसके अलावा बी.एच.जी संख्या 3031 आशुतोष मिश्रा बिना वर्दी के सिविल ड्रेस में ड्यूटी करते पकड़े गए।

इन मामलों को वरीय पुलिस अधीक्षक ने बेहद गंभीरता से लेते हुए तीनों पुलिसकर्मियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश दिया है। साथ ही, पांच दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस दिशा में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

उनका यह औचक निरीक्षण और त्वरित कार्रवाई पुलिस विभाग में जवाबदेही और अनुशासन को लेकर एक स्पष्ट संदेश देती है, साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी यह एक चेतावनी है कि ड्यूटी में खिलवाड़ कतई स्वीकार्य नहीं।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More