बकरीद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 5500 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती

News Saga Desk

रांची। झारखंड में बकरीद के त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 5500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती का आदेश दिया है। इन जवानों में सशस्त्र बल से लेकर लाठी बल तक शामिल होंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

राज्य के संवेदनशील जिलों जैसे गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, जमशेदपुर और रांची में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। इन जिलों में सुरक्षा बलों की अधिक संख्या में तैनाती की जा रही है। ये अतिरिक्त जवान 6 जून से 8 जून तक के लिए तैनात किए गए हैं, जो बकरीद के त्योहार की अवधि को कवर करेंगे।

किस जिले में कितने अतिरिक्त बल

सुरक्षा के मद्देनजर रांची में 1200, हजारीबाग में 800, जमशेदपुर में 440, गिरिडीह में 600, लोहरदगा में 210, पलामू में 130, बोकारो में 135, धनबाद में 135, चतरा में 100, खूंटी में 100, दुमका में 110, साहिबगंज में 600, गढ़वा में 90, कोडरमा में 110, चाईबासा में 110, गुमला में 60, सरायकेला में 60, सिमडेगा में 60, लातेहार में 60, रामगढ़ में 60, देवघर में 60, गोड्डा में 60, पाकुड़ में 60 और जामताड़ा में 60 जवानों को लगाया जायेगा। इसके अलावा सभी पुलिस अधीक्षक (एसपी) को अपने-अपने जिलों में विशेष सर्तकता बरतने को कहा गया है।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More