भागलपुर में सुधा डेयरी लगाएगी बड़ा दही प्लांट, रोज 10 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य

News Saga Desk

भागलपुर में सुधा डेयरी दही उत्पादन के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा प्लांट स्थापित कर रही है। साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह प्लांट छह माह में तैयार होने की उम्मीद है। इसके शुरू होने के बाद भागलपुर के साथ बांका, जमुई और मुंगेर जिलों में भी सालभर दही की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। फिलहाल दही उत्पादन बरौनी, मुजफ्फरपुर और पटना स्थित इकाइयों से होता है, जबकि भागलपुर के लिए दही मैनुअल रूप से जमाकर उपलब्ध कराया जाता था।

मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद इस आधुनिक प्लांट का निर्माण तेज़ी से चल रहा है। प्लांट शुरू होने पर प्रतिदिन 10 मीट्रिक टन दही उत्पादन होगा, जिससे बढ़ती मांग को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ लिमिटेड के मार्केटिंग मैनेजर कमलेश कुमार झा ने बताया कि उत्पादन प्रक्रिया पूरी तरह मैकेनाइज्ड होगी। विभिन्न पैकेजिंग साइज—1 किलो, 2 किलो, 5 किलो, 10 किलो के साथ 200 ग्राम, 400 ग्राम और 80 ग्राम तक के विकल्प ग्राहकों को मिलेंगे।

भागलपुर सुधा डेयरी के जीएम देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में निर्माण कार्य प्रगति पर है। अधिकारियों का दावा है कि प्लांट के तैयार होने के बाद चारों जिलों में दही आपूर्ति सुचारू और स्थिर रहेगी।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More