News Saga Desk
इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले गुरुवार को दोनों टीमें गुवाहाटी से रांची पहुंचीं। एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का स्वागत देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस जुटे और अपने पसंदीदा स्टार्स की एक झलक पाने को उत्सुक दिखे।
दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हार के बाद टीम इंडिया अब वनडे में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। वहीं दक्षिण अफ्रीका की नज़रें भी मजबूत शुरुआत पर टिकी हैं। दोनों टीमों का प्रैक्टिस सेशन शुक्रवार से स्टेडियम में शुरू होगा, जहां खिलाड़ी नेट्स पर जमकर तैयारी करते दिखाई देंगे।
रांची में होने वाला यह हाई-वोल्टेज मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है।
No Comment! Be the first one.