Tere Ishk Mein Box Office Collection, पहले चार दिनों में 60 करोड़ पार, कई फिल्मों को पीछे छोड़ा

News Saga Desk

धनुष और कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। प्यार, जूनून और भावनाओं के टकराव को दिखाती यह फिल्म लगातार डबल डिजिट की कमाई के साथ दर्शकों का दिल जीत रही है। रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में ही यह फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जो इसे 2025 की चर्चित फिल्मों की लिस्ट में मजबूती से खड़ा करता है।

यह फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय और धनुष की तीसरी कोलैबोरेशन है। इससे पहले दोनों ने ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों को यादगार और इमोशनल कहानियाँ दी थीं।

पहले सोमवार को भी मजबूत पकड़, चार दिनों में 60 करोड़ का आंकड़ा पार

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले सोमवार को लगभग 8.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘तेरे इश्क में’ का कुल भारत नेट कलेक्शन चार दिनों में 60.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
हालांकि सोमवार को हल्की गिरावट दिखी, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने इस साल रिलीज हुई तीन फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को आसानी से पछाड़ दिया।

फिल्में जिन्हें ‘तेरे इश्क में’ ने पीछे छोड़ा:

  • परम सुंदरी – 54.85 करोड़ रुपये
  • मेट्रो इन दिनों – 56.3 करोड़ रुपये
  • सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी – 57.48 करोड़ रुपये

2025 की टॉप 10 रोमांटिक फिल्मों में शामिल

2025 की अब तक की सबसे सफल बॉलीवुड रोमांटिक फिल्मों में ‘तेरे इश्क में’ ने अपनी जगह बना ली है।

फिल्म का नामकमाई (इंडिया नेट)
सैयारा337.69 करोड़ रुपये
दे दे प्यार दे 286.80 करोड़ रुपये
एक दीवाने की दीवानियत85.78 करोड़ रुपये
भूल चूक माफ74.81 करोड़ रुपये
तेरे इश्क में59.16 करोड़ रुपये
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी57.48 करोड़ रुपये
मेट्रो इन दिनों56.3 करोड़ रुपये
परम सुंदरी54.85 करोड़ रुपये
धड़क 224.24 करोड़ रुपये
मेरे हस्बैंड की बीवी12.25 करोड़ रुपये

धनुष और कृति सेनन की ताज़ा तसवीरें वायरल

कुछ दिन पहले धनुष ने अपने इंस्टाग्राम पर कृति सेनन के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं। इन फोटो के साथ उन्होंने लिखा—
“शंकर और मुक्ति अब तुम्हारे हैं… उनकी मासूमियत, उनका प्यार, उनका दर्द, उनकी चाहत, उनका गुस्सा, उनके बेचैन दिल… यह सब और भी बहुत कुछ।”

इन तस्वीरों ने फैंस के बीच फिल्म के किरदारों और कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More