‘तेरे इश्क में’ का दमदार आगाज़-पहले दिन कमाई ने खोले हिट होने के संकेत

News Saga Desk

धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसके गाने, कैमिस्ट्री और इमोशनल स्टोरीलाइन को खूब सराहा जा रहा है। तमिल और हिंदी में एक साथ रिलीज हुई यह फिल्म अभिनेता धनुष और निर्देशक आनंद एल राय की तीसरी कोलैबोरेशन है। इससे पहले दोनों ‘रांझणा’ और ‘अतरंगी रे’ में साथ काम कर चुके हैं।

फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन की शुरुआती रिपोर्ट सामने आ चुकी है। ट्रेड पोर्टल्स के अनुसार, ‘तेरे इश्क में’ ने रिलीज के पहले दिन करीब 3.62 करोड़ रुपये का शुरुआती कारोबार किया है। यह आंकड़ा अर्ली एस्टीमेट है और माना जा रहा है कि दिन बढ़ने के साथ अंतिम कलेक्शन और भी बड़ा हो सकता है। दर्शकों से पॉजिटिव रिव्यू और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ फिल्म के पहले वीकेंड को मजबूत बना सकते हैं।

निर्देशक आनंद एल राय ने एक इंटरव्यू में एआर रहमान और धनुष के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया। उन्होंने कहा कि ये टीम केवल फिल्मों तक सीमित नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी रखती है। रहमान के संगीत और धनुष की गहन परफॉर्मेंस ने फिल्म की आत्मा को गहराई दी है। राय के मुताबिक, जब भी उन्हें लेयर्ड और इमोशनल स्टोरी मिलती है, रहमान का साथ फिल्म को एक नया स्तर दे देता है।

पहले दिन की कमाई और दर्शकों की प्रतिक्रिया देखकर उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में ‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More