‘तेरे इश्क में’ का धमाका! पहले वीकेंड में ₹51.75 करोड़, कई फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर

News Saga Desk

धनुष और कृति सेनन की जोड़ी इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आनंद एल राय निर्देशित ‘तेरे इश्क में’ एक इंटेंस रोमांटिक ड्रामा है, जिसने रिलीज के साथ ही दर्शकों का दिल जीत लिया। 28 नवंबर को थिएटर में रिलीज हुई यह फिल्म 2025 की सबसे बहुचर्चित फिल्मों में शामिल हो चुकी है। सोशल मीडिया पर दर्शक न सिर्फ फिल्म की कहानी और म्यूजिक की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि धनुष–कृति की केमिस्ट्री के क्लिप भी वायरल हो रहे हैं।

तीन दिनों में ₹51.75 करोड़-पहले वीकेंड पर ताबड़तोड़ प्रदर्शन

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई तेज रफ्तार से बढ़ रही है। SACNILK रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन ‘तेरे इश्क में’ ने ₹18.75 करोड़ कमाए, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन ₹51.75 करोड़ तक पहुंच गया। शुरुआती रुझान देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंकड़ा और ऊंचा जाएगा।

ओपनिंग वीकेंड में इन फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा

फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिनों में ही कई फिल्मों के कलेक्शन को पछाड़ दिया—

फ़िल्मकलेक्शन
120 बहादुर₹10.1 करोड़
दे दे प्यार दे 2₹38.43 करोड़
हक₹10.01 करोड़
द ताज स्टोरी₹5.28 करोड़
एक दीवाने की दीवानियत₹48.34 करोड़
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी₹32.12 करोड़
होमबाउंड₹1.40 करोड़
बागी 4₹37.14 करोड़
द बंगाल फाइल्स₹8.59 करोड़
परम सुंदरी₹28.48 करोड़
सन ऑफ सरदार 2₹24.75 करोड़
धड़क 2₹11.97 करोड़
निकिता रॉय₹0.86 करोड़
मालिक₹15.02 करोड़
आंखों की गुस्ताखियां₹1.26 करोड़
मेट्रो इन दिनों₹18.65 करोड़
मां₹18.43 करोड़
भूल चूक माफ₹28.71 करोड़
केसरी वीर₹0.88 करोड़
कंपकंपी₹0.92 करोड़
द भूतनी₹4.72 करोड़
फुले₹1.05 करोड़
ग्राउंड जीरो₹5.20 करोड़
केसरी चैप्टर 2₹29.62 करोड़
जाट₹40.62 करोड़
द डिप्लोमैट₹13.45 करोड़
क्रेजी₹4.25 करोड़
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव₹1.82 करोड़

‘तेरे इश्क में’ ने इन सभी फिल्मों को ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया, जिससे साफ है कि दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जोरदार उत्साह है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More