बॉक्स ऑफिस पर धीमा पड़ा ‘तेरे इश्क में’, 7 दिनों में कमाए 78 करोड़ रुपये

News Saga Desk

धनुष और कृति सेनन स्टारर ‘तेरे इश्क में’ का शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन शानदार रहा था, लेकिन सातवें दिन आते-आते इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। शुरुआती दिनों में फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसकी कमाई का ग्राफ लगातार नीचे जा रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सातवें दिन ‘तेरे इश्क में’ ने सिर्फ 0.20 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 78 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इसके बावजूद, यह फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के कलेक्शन को पीछे छोड़ने में सफल रही है।

डे-वाइज कमाई (भारत नेट कलेक्शन)

Day 1 ₹16 करोड़
Day 2 ₹17 करोड़
Day 3 ₹19 करोड़
Day 4 ₹8.75 करोड़
Day 5 ₹10.25 करोड़
Day 6 ₹6.8 करोड़
Day 7 ₹0.20 करोड़

कुल कमाई: 78 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर नए चैलेंज

फिल्म की कमाई में गिरावट ऐसे समय में हुई है जब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हो रही है और सोशल मीडिया पर इस नई फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। इससे ‘तेरे इश्क में’ की कमाई पर और असर पड़ सकता है।

बजट और उम्मीदें

‘तेरे इश्क में’ का बजट लगभग 85 करोड़ रुपये माना जा रहा है। हालांकि फिल्म अभी अपने बजट से थोड़ा पीछे है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह कम से कम अपनी लागत निकाल लेगी।

फिल्म में धनुष और कृति के अलावा प्रकाश राज, जीशान आयूब और प्रियांशु पैन्युली जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं।


Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More