थलापति विजय के बेटे जेसन की डेब्यू फिल्म का नाम आया सामने

News Saga Desk

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत कर दी है। उनकी पहली फिल्म को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं पर अब विराम लग गया है, क्योंकि निर्माताओं ने फिल्म का शीर्षक और पहला पोस्टर जारी कर दिया है। जेसन की इस डेब्यू फिल्म का नाम ‘सिग्मा’ रखा गया है।

फिल्म का निर्माण साउथ के प्रतिष्ठित लाइका प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया गया है। पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जेसन को बधाइयों की बाढ़ आ गई है। लोग थलापति विजय के बेटे की डेब्यू फिल्म देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। ‘सिग्मा’ के पोस्टर में अभिनेता संदीप किशन सोने की ईंटों और पैसों के ढेर पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ पर बंधी पट्टी और गहन एक्सप्रेशन उनके किरदार की इंटेंस और एक्शन-पैक्ड झलक पेश करते हैं। पोस्टर जारी करते हुए संदीप ने लिखा, “जेसन 01 – सिग्मा को आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।”

थलापति विजय के बेटे के निर्देशन डेब्यू की खबर सुनते ही साउथ इंडस्ट्री के कई सितारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। ‘सिग्मा’ को लेकर अब दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को एक स्टाइलिश एक्शन-ड्रामा बताया जा रहा है, जो विजय के परिवार की सिनेमाई विरासत को आगे बढ़ाएगी। फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन मेकर्स के मुताबिक ‘सिग्मा’ को 2026 की शुरुआत में बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More