रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ चलाया गया अभियान

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में सोमवार की देर रात अड्डेबाजी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस ने कोतवाली, हिंदपीढ़ी, डेली मार्केट और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों के विभिन्न मोहल्लों और गलियों में पैदल गश्ती कर स्थिति का जायजा लिया। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। इस अभियान में कोतवाली, डेली मार्केट, सुखदेवनगर, महिला थाना और हिंदपीढ़ी थाना के थाना प्रभारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस संबंध में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी सार्वजनिक स्थान पर होने वाली अड्डेबाजी की सूचना पुलिस को तुरंत दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है या कहीं भी अड्डेबाजी करता नजर आता है, तो उसकी जानकारी साझा करें। पुलिस तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More