एचडीएफसी बैंक की दुबई शाखा को स्थानीय नियामक ने नए ग्राहक जोड़ने से रोका

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। एचडीएफसी बैंक की दुबई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र (डीआईएफसी) शाखा को स्थानीय नियामक ने नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया है। एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को एक बयान में बताया कि उसने दुबई वित्तीय सेवा प्राधिकरण (डीएफएसए) के नोटिस का अनुपालन करने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं। बैंक ने कहा है कि उसे इससे कोई खास असर नहीं दिख रहा है। हालांकि, एचडीएफसी बैंक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिम्मेदार कथित उल्लंघनों का सटीक विवरण अभी स्पष्ट नहीं है।

स्‍टॉक एक्‍सेंचज को शुक्रवार देर शाम दी जानकारी में एचडीएफसी बैंक ने कहा है कि उसे डीएफएसए से निर्णय नोटिस मिला है, जिसमें डीआईएफसी शाखा के द्वारा आउटलेट में शामिल न किए गए ग्राहकों को दी जाने वाली वित्तीय सेवाओं और दुबई अंतरराष्ट्रीय वित्तीय शाखा में ग्राहकों की ऑनबोर्डिंग से संबंधित कथित उल्लंघनों की ओर इशारा किया गया है।

बैंक ने खुलासा किया कि उसे ग्राहकों से संपर्क करने से भी रोक दिया गया है, लेकिन उसने यह भी कहा कि वह मौजूदा ग्राहकों को सेवाएं देना जारी रख सकता है। एचडीएफसी बैंक ने कहा कि डीआईएफसी शाखा में संयुक्त खातों सहित 1,489 ग्राहक हैं।


Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More