राहुल गांधी के ‘वोट चोरी’ आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार, कल दोपहर 3 बजे होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

News Saga Desk

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भारत निर्वाचन आयोग 17 अगस्त, 2025 को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा. इस बात की जानकारी ईसीआई के मीडिया महानिदेशक ने दी।

इस पीसी के दौरान चुनाव आयोग के अधिकारी महत्वपूर्ण घोषणाएं और अपडेट शेयर कर सकते हैं। ये घोषणाएं बिहार एसआईआर, आगामी चुनाव और मतदाता सूची संशोधन को लेकर हो सकती हैं। इसके अलावा, वोट चोरी के आरोपों से घिरा चुनाव आयोग इस पर भी अपनी स्थिति साफ कर सकता है।

राहुल गांधी ने लगाए वोट चोरी के आरोप

दरअसल, चुनाव आयोग की ये पीसी ऐसे समय पर होने वाली है, जब विपक्षी दलों खासकर, कांग्रेस के राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में कथित धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने चुनाव की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

निजी स्कूलों पर जिला प्रशासन का कड़ा रुख, बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों को बंद करने की चेतावनी

जिला प्रशासन ने राँची के सभी गैर-मान्यता प्राप्त निजी और गैर-सरकारी विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख...

Read More