जमशेदपुर में कोरोना का पहला मामला आया सामने, बेंगलुरु से आई महिला में संक्रमण 

News Saga Desk

जमशेदपुर।  जमशेदपुर में कोरोना के पहले संदिग्ध मरीज की पहचान हुई है। 25 मई को बेंगलुरु से जमशेदपुर लौटी 44 वर्षीय संदिग्ध महिला मरीज सरायकेला बाजार की रहनेवाली है, फिलहाल वह कदमा में रह रही है। महिला की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए कदमा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां रपिड टेस्ट में महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। महिला को फिलहाल घर में ही आइसोलेट कर रखा गया है। 

वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जब तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक कुछ भी कहा नहीं जा सकता है, मरीज का नमूना लेकर जांच के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया हैं। जिसकी 48 घंटे में रिपोर्ट आने की संभावना है। दूसरी ओर स्वस्थ्य विभाग ने महिला से संपर्क की पूरी हिस्ट्री ली है। बता दें कि महिला के बेंगलुरु से आने के बाद उसे बुखार के साथ सर्दी-खांसी और उल्टी हो रही थी। गौरतलब है कि देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नये मामले सामने आ रहे हैं, इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग को निगरानी रखने और सतर्क रहने के निर्देश दिये गये हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More