दुकान का गेट बाहर से बंद कर चोर हुए फरार , क्षेत्र में बढ़ती चोरी से लोगों में आक्रोश

News Saga Desk

दरभंगा | बिहार में दरभंगा जिले के नदियामी गांव स्थित विष्णु ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान में रविवार की देर रात चोरी की बड़ी वारदात हुई है। दुकान संचालक मनोज कुमार चौधरी उर्फ़ ठक्को जी के अनुसार, लगभग रात दो बजे अज्ञात चोर दुकान से मोटर चोरी कर ले गए। घटना उस समय हुई जब उनके स्टाफ दुकान के अंदर ही सोए हुए थे।

स्टाफ ने बताया कि चोरों ने पहले बाहर से लाईट बंद कर दी, फिर दुकान के पश्चिमी गेट को बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर सोए कर्मचारी बाहर न निकल सकें। इसके बाद चोरों ने भीतर घुसकर मोटर खोल ली और फरार हो गए।

सुबह कर्मचारियों ने किसी तरह गेट खोला और देखा कि मोटर गायब है, जबकि उसका एक पार्ट्स सर्किट फर्श पर गिरा हुआ था।

दुकान मालिक मनोज कुमारेन्द्र चौधरी ने बताया कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है। उन्होंने मामले की जानकारी फोन पर सकतपुर थाना को दे दी है, लेकिन अब तक पुलिस मौके पर जांच करने नहीं पहुंची है।

मनोज चौधरी ने कहा कि वे जल्द ही सकतपुर थाना और महिला थाना, दोनों में लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। तारडीह प्रखंड लगातार चोरी की घटनाओं के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। बढ़ती वारदातों से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More