जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में आरोपितों की जमानत पर सुनवाई पूरी

News Saga Desk

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) साल 2024 में हुई परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपितों की जमानत पर रांची सीआईडी की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है। कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब कोर्ट कुंदन कुमार, रोबिन कुमार, अखिलेश कुमार, गौरव कुमार और अभिलाष कुमार की जमानत याचिका पर नौ मई को फैसला सुनायेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 21 और 22 सितंबर को झारखंड के सभी जिलों में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की गयी थी। इस परीक्षा में कथित तौर पर धोखाधड़ी और गड़बड़ी की शिकायतें सामने आयी थी। सीआईडी जांच में खुलासा हुआ कि परीक्षा से पहले ही एक गिरोह सक्रिय था, जो अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र लीक होने का झांसा देकर पैसे वसूल रहा था। इस गिरोह ने कई उम्मीदवारों को दिग्भ्रमित कर उनसे बड़ी रकम वसूली थी।

अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो परीक्षा रद्द की जा सकती है, जिसके लिए नए सिरे से परीक्षा की आवश्यकता हो सकती है। यदि आरोप निराधार पाए जाते हैं, तो परीक्षा परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। इससे अभ्यर्थियों की अनिश्चितता समाप्त हो जाएगी और इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थी आगे की प्रक्रिया के लिए तैयारी कर सकेंगे।


Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे राज्यपाल, कहा- जनजातीय समाज के विकास से होगा झारखंड विकसित

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उलिहातु में श्रद्धांजलि दी।...

ओमान में फंसी झारखंड की महिला श्रमिक सुषमा टोप्पो की सुरक्षित वतन वापसी, भारतीय दूतावास की मदद से लौटीं घर

झारखंड सरकार के राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष और ओमान स्थित भारतीय दूतावास के संयुक्त प्रयासों से...

Read More