राज्य में कोरोना के सबसे ज्यादा केस रांची में, मास्क लगाने की सलाह 

News Saga Desk

रांची।  देशभर में कोरोना एक बार फिर सिर उठा रहा है। झारखंड में भी अब संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य में अब तक कुल 9 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें सबसे ज्यादा 4 केस राजधानी रांची से सामने आए हैं। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। सभी जिलों के उपायुक्तों और सिविल सर्जनों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्यभर में रैंडम सैंपलिंग और निगरानी शुरू कर दी गयी है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यह जानना जरूरी है कि लोग किस वेरिएंट से संक्रमित हो रहे हैं। इसके लिए रिम्स, रांची का जेनेटिक एंड जीनोमिक्स विभाग पूरी तरह से तैयार है। हालांकि अब तक वहां किसी संक्रमित मरीज का सैंपल नहीं पहुंचा है, इसलिए जांच शुरू नहीं हो पाई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, झारखंड में अभी संक्रमण की रफ्तार ज्यादा नहीं है और संक्रमितों की संख्या भी कम है। लेकिन एहतियात के तौर पर सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि जैसे ही मरीजों की संख्या बढ़ेगी, जीनोम सीक्वेंसिंग शुरू की जाए। कोरोना की वापसी को देखते हुए लोगों से अपील की जा रही है कि वे सतर्क रहें, मास्क पहनें और भीड़-भाड़ से बचें। साफ-सफाई और हैंड सैनिटाइजर के इस्तेमाल को भी दोबारा से अपनी दिनचर्या में शामिल करें। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More