मो. सिराज की शर्मनाक हरकत पर ICC की बड़ी कार्रवाई, बेन डकेट से उलझने पर भरना होगा भारी जुर्माना

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया है। आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन में पाए जाने के बाद 31 साल के सिराज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है।

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के तीसरे टेस्ट के चौथे दिन बेन डकेटसे उलझते हुए सिराज ने एक शर्मनाक हरकत की थी, जिसके लिए उन्हें आईसीसी से अब दंड मिला है।

मोहम्मद सिराज को बेन डकेट से उलझने की मिली सजा

दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच खेल जा रहे लॉर्ड्स टेस्ट मैच के चौथे दिन को मैदान पर गहमागहमी देखने को मिली। चौथे दिन जब भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आउट किया, तो उन्हें आक्रामक अंदाज से जश्न मनाते हुए देखा गया। सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाज को आंखें दिखाई और  इस दौरान वो बल्लेबाज के बेहद करीब थे, इसके कारण दोनों के कंधे भी टकराए।

यह वाकया इंग्लैंड की पारी के छठे ओवर का रहा, जब सिराज भारत की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे। इस ओवर की आखिरी गेंद पर बेन डकेट ने रैम्प शॉट खेलने की कोशिश की, जिसे पहले ही सिराज समझ चुके थे। सिराज ने थोड़ी शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर डकेट जसप्रीत बुमराह को कैच थमा बैठे।

सिराज की 15 फीसदी मैच फीस काटी

बेन डकेट को आउट करने के बाद सिराज ने जिस तरह से जश्न मनाया, उसकी वजह से अब उन्हें आईसीसी से सजा मिल गई है। बेन डकेट से पंगा लेने के बाद सिराज की 15 फीसदी मैच फीस काटी जाएगी। इसके अलावा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाई भी की गई।

सिराज को प्लेयर्स एंड प्लेयर्स सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते हुए पाया गया। जो किसी इंटरनेशनल बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, एक्शन या जेस्चर का इस्तेमाल करने या बैटर की आक्रामक प्रतिक्रिया को भड़काने से जुड़ा है।

सिराज के खाते में एक डिमेरिट अंक भी जुड़ा

सिराज पर जुर्माने के अलावा, उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। ये उनका 24 महीने में दूसरा अपराध रहा, जिससे उनके पास अब दो डिमेरिट अंक हो गए।

बता दें कि जब कोई खिलाड़ी 24 महीने की अवधि के भीतर चार या उससे ज्यादा अंकों तक पहुंचता है, तो उन्हें निलंबन अंकों में बदल दिया जाता है और खिलाड़ी पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More