एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को

News Saga Desk

रांची। छोटानागपुर लॉ कॉलेज में एलएलबी-एलएलएम में एडमिशन के लिए फॉर्म जमा (रजिस्ट्रेशन) हो रहा है। इच्छुक और अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी एलएलबी के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा कर सकते हैं।

प्रिंसिपल डॉ. पंकज चतुर्वेदी ने मंगलवार को बताया एलएलबी की प्रवेश परीक्षा पांच जुलाई को आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 22 जुलाई को जारी किया जाएगा । इसमें चयनित स्टूडेंट्स का एडमिशन 25 जुलाई से छह अगस्त तक किया जाएगा। जबकि इसकी कक्षाएं 18 अगस्त से शुरू होगी। इसी प्रकार एलएलएम में प्रवेश परीक्षा 20 जुलाई को होगी, जिसका रिजल्ट 31 जुलाई को जारी किया जाएगा।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More