बिहार के दानापुर में कच्चा मकान गिरा, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत

News Saga Desk

पटना | बिहार के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में देररात हुए हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर 42 पट्टी में हुआ है। यहां एक कच्चे मकान के गिर जाने से गृहस्वामी समेत पांच लोगों के प्राण पखेरू उड़ गए। दानापुर बिहार की राजधानी से लगभग 14 किलोमीटर दूर है।

ग्रामीणों के अनुसार, मकान के गिरने की आवाज सुनते ही सबसे पहले पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह हादसा बबलू खान (32) के परिवार के साथ हुआ। बबलू इंदिरा आवास योजना के तहत बने इस मकान में पत्नी रौशन खातून (30), पुत्र मोहम्मद चांद (10), पुत्री रुखशार (12) और चांदनी (2) के साथ रह रहे थे। हादसे के वक्त पांचों सो रहे थे। थाना अध्यक्ष विनोद ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More