लोहरदगा मे निकाली गई तिरंगा यात्रा

News Saga Desk

लोहरदगा। लोहरदगा शहर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा अग्रसेन भवन से निकाल कर मेन रोड लोहरदगा होते हुए पावरगंज पहुंची। इस तिरंगा यात्रा में भूतपूर्व सैनिक ओर लोहरदगा के अलग अलग संगठनों के साथ युवाओं और महिलाओं सहित स्कूल के बच्चें शामिल हुए।

इस दौरान लोग भारत माता की जय , देश के वीर जवानों की जय का नारा लगाते हुए नगर भ्रमण किये।लोगों ने कहा कि सभी लोग देश के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने को तैयार है। हमारी सेना पर हमें गर्व है और हम सब सैल्यूट करते हैं।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More