थोक महंगाई दर जुलाई में घटकर दो साल के निचले स्‍तर -0.58 फीसदी पर आई

News Saga Desk

नई दिल्‍ली। खुदरा महंगाई के बाद थोक महंगाई दर भी जुलाई में घटकर दो साल के निचले स्‍तर -0.58 फीसदी पर आ गई है। पिछले महीने जून में ये -0.13 फीसदी रही थी, जबकि पिछले साल जुलाई में यह 2.10 फीसदी पर थी।

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक जुलाई में थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर रोजाना की जरूरत के सामान और खाने-पीने की वस्‍तुओं की कीमतें घटने से -0.58 फीसदी रही है। थोक महंगाई की नकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेलों, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, मूल धातुओं के निर्माण आदि की कीमतों में गिरावट की वजह से आई है। आंकड़ों के अनुसार जुलाई में खाद्य वस्तुओं के महंगाई में 6.29 फीसदी की गिरावट देखी गई, जबकि जून में 3.75 फीसदी की गिरावट आई थी।

जुलाई महीने में सब्जियों के दाम में 28.96 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि जून महीने में यह 22.65 फीसदी थी। हालांकि, विनिर्मित उत्पादों की महंगाई जुलाई महीने में बढ़कर 2.05 फीसदी रही, जबकि पिछले महीने जून में यह 1.97 फीसदी थी। इसके अलावा ईंधन और बिजली क्षेत्र में जुलाई में नकारात्मक महंगाई या अपस्फीति 2.43 फीसदी रही, जबकि जून में यह 2.65 फीसदी थी।

जुलाई महीने में खुदरा महंगाई दर घटकर 8 साल के निचले स्तर 1.55 फीसदी पर आ गई है। ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के लक्ष्य से नीचे है। रिजर्व बैंक ने हाल ही में चालू वित्त वर्ष की महंगाई का अनुमान घटाकर 3.1 फीसदी कर दिया है, जो पहले 3.7 फीसदी था।


निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गिरिडीह महानगर के सभी 16 मंडलों में भाजपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन

गिरिडीह। निशा भगत की मौत के मामले में न्याय की मांग एवं झारखंड में लगातार बढ़ते जमीन माफियाओं के...

November 7, 2026

Read More News

समस्तीपुर में प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटा, इलाज के दौरान मौत; आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज मां ने अपनी 4 साल की...

खूंटी: मंत्री दीपक बिरुवा ने किया बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, संघर्ष से प्रेरणा लेने की अपील

खूंटी के सिम्बूकेल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण मंत्री दीपक बिरूवा ने किया। उन्होंने...

रांची में जलापूर्ति व्यवस्था होगी दुरुस्त, रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी में बदले जाएंगे स्लुइस वाल्व

राजधानी रांची में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रातू रोड और पिस्का-मोरहाबादी इलाके में...

Read More