45 मिनट में 10 लाख की चोरी:  बेटी की शादी के लिए रखे जेवरात और कैश ले उड़े

News Saga Desk

पटना। पटना सिटी में चोरों ने सूने घर में सेंध लगाई है। 45 मिनट के अंदर 10 लाख की चोरी हुई है। पीड़ित सुबह के समय दूध लेने के लिए बाहर गया था। घर में कोई नहीं था। इस बीच बाइक सवार तीन चोर मेन डोर का लॉक तोड़कर अंदर घुसे। जेवरात और कैश ले उड़े।

चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद

चिनिया पोखरा कॉलोनी निवासी अखिलेश निराला ने बताया कि बेटी की शादी के लिए जेवरात और 3 लाख कैश रखा था। घर में मेरे अलावा कोई नहीं था। आज सुबह मेन डोर में ताला लगाकर दूध लेने बाहर गया था। 45 मिनट बाद वापस लौटा तो देखा कि ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। गोदरेज और अलमारी का भी लॉक टूटा था। सोने-चांदी के जेवरात और कैश गायब थे।

सीसीटीवी खंगाला तो घर के बाहर एक बाइक पर तीन लोग दिखे। जिसने घटना को अंजाम दिया है। डायल-112 को मामले की जानकारी दी गई है। वहीं, बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक लिखित आवेदन नहीं मिला है।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More