“यह मेरा आखिरी चुनाव है, अब बच्चे लड़ेंगे” – वोट देने पहुंचे अनंत सिंह का बड़ा बयान

News Saga Desk

पटना: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए आज मतदान जारी है। राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (जेडीयू), केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर (जेडीयू) और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन तथा शिवेश कुमार (बीजेपी) की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

हालांकि पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है। इस सीट के लिए एनडीए समर्थित उपेंद्र कुशवाहा (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) और राष्ट्रीय जनता दल के अमरेंद्र धारी सिंह के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।

पांचवीं सीट के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी

पांचवीं सीट को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। विपक्षी गठबंधन की ओर से आरजेडी के अमरेंद्र धारी सिंह मैदान में हैं, जबकि एनडीए की तरफ से उपेंद्र कुशवाहा को समर्थन दिया गया है।

वहीं AIMIM, कांग्रेस और बसपा के विधायकों के समर्थन से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी एक सीट जीतने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में अंतिम सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

जेल से वोट देने पहुंचे अनंत सिंह

इस बीच जेडीयू विधायक अनंत सिंह भी मतदान करने पहुंचे। वे फिलहाल जेल में बंद हैं और एंबुलेंस के जरिए वोट देने के लिए पहुंचे थे।

मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि करीब एक महीने के भीतर वह घर लौट आएंगे।

भविष्य की राजनीति पर भी दिया संकेत

बिहार की राजनीति को लेकर सवाल पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के बाद मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला खुद नीतीश कुमार ही करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद छोड़ते हैं तो वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “यह मेरा अंतिम चुनाव है, अब आगे चुनाव मेरे बच्चे लड़ेंगे।”

बयान से सियासी हलकों में चर्चा

अनंत सिंह के इस बयान को बिहार की राजनीति में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। उनका कहना है कि अब आगे उनके परिवार और अगली पीढ़ी ही चुनावी राजनीति की जिम्मेदारी संभालेगी।

इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में अनंत सिंह सक्रिय राजनीति से दूरी बना सकते हैं।

Read More News

असम, बंगाल समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब होगी वोटिंग और मतगणना

देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है।...

Read More