झारखंड में मौसम ने ली करवट, जानिए आने वाले दिनों में कैसा होगा हाल

News Saga Desk

अचानक बढ़ी गर्मी के बाद अब राहत भरा मौसम। झारखंड में अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज कई करवटें लेने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में गर्जन, वज्रपात, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर राज्य के बाकी जिलों में आंधी-पानी का असर देखने को मिल सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

16, 17 और 18 को कई जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

16 मार्च को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, कोडरमा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और रांची जिलों में गर्जन, वज्रपात, तेज आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में भी गर्जन-वज्रपात और आंधी चलने की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, गुमला और सिमडेगा जिलों में भी आंधी-वज्रपात की आशंका जताई गई है।

18 मार्च को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है और गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Read More News

रांची में राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता शुरू, 24 जिलों के करीब 1000 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में खेलो झारखंड के तहत दो दिवसीय राज्य स्तरीय...

SIR-2026 नोटिस की सुनवाई में अलग-अलग कारणों के लिए अलग दस्तावेज जरूरी नहीं, 10 अक्टूबर को सभी बूथों पर मेगा हेल्पडेस्क

झारखंड में SIR-2026 की सुनवाई को लेकर CEO के. रवि कुमार ने निर्देश दिए। 10 अक्टूबर को सभी मतदान...

Read More