बिहार के पश्चिम चंपारण में अनियंत्रित कार ने बारातियों को रौंदा, तीन की मौत

News Saga Desk

पटना | बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -227 के पास बीती देर रात एक सड़क हादसे में 03 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल है। हादसा बिशुनपुरवा गांव के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को रौंद दिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ”नरकटियागंज के धूमनगर से लौरिया के बिशुनपुरवा बारात आई थी। सभी बाराती सड़क किनारे खड़े थे और बारात लड़की के घर पर ले जाने की तैयारी कर रहें थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित हो गई और लोगों को कुचल दिया।

हादसा इतना भयानक था कि मौके पर चीख–पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक 03 लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि कई लोग घायल हैं। कार चालक भागने में सफल रहा। इसके बाद गुस्साएं लोगों ने गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच राहत-बचाव कार्य में जुट गई। घायलों को नजदीकी सीएचसी भेजा गया। जहां कई लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है।

मृतको की सूची

कार हादसे में मृतकों में दिनेश कुशवाहा (40), राजेश महतो (35) और दिनेश कुशवाहा (35) के नाम सामने आए हैं।

घायल लोगों की सूची

घायलों में विकास कुमार, राजेश सहनी, अखिलेश कुमार पड़ित, रवि रंजन कुमार, राजेश कुमार, सुनील शाह, पूनम देवी, मुन्ना कुमार, रिशु कुमार समेत कई अन्य शामिल हैं। घायलों में कुछ नरकटियागंज के धूम नगर के तो कुछ लौरिया के निवासी बताए जा रहे है।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More