News Saga Desk
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस यानि (TMC) उम्मीदवार लवली मैत्रा का सोशल मीडिया पोस्ट विवादित बन गया है, बता दें की पोस्ट में इस्तेमाल किए गए ‘#BangladeshVote’ हैशटैग को लेकर भाजपा ने सियासी हमला बोल दिया है। भाजपा प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा कि यह एक भयावह प्रवृत्ति का प्रतिबिंब है और तृणमूल उम्मीदवार की ओर से बंगाल के वोटों को बांग्लादेश के वोटों के रूप में प्रचारित करना चौंकाने वाला है।
शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

भाजपा नेता और विधानसभा में नेता विरोधी दल शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह दिखाता है कि ममता बनर्जी ग्रेटर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं और इसे उनका एजेंडा बताया। विवाद के बाद लवली मैत्रा ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया।
लवली मैत्रा का पोस्ट
बताया जाता है कि लवली मैत्रा ने फेसबुक पर सोनारपुर दक्षिण के मतदाताओं के लिए पोस्ट किया, जिसमें लिखा था:
“सोनारपुर दक्षिण के लोगों, आइए अपने वोटों से भविष्य का निर्माण करें. सक्रिय रहें, अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं।”
पोस्ट में कई कीवर्ड्स को हैशटैग के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जिनमें एक था #BangladeshVote।
भाजपा ने उठाया मुद्दा
सोनारपुर दक्षिण विधानसभा से लवली मैत्रा की प्रतिद्वंद्वी रूपा गंगोपाध्याय (भाजपा) ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि लवली बंगाल में चुनाव लड़ रही हैं या बांग्लादेश को लेकर सपना देख रही हैं। उनका कहना था कि तृणमूल को अब भी लगता है कि बांग्लादेशी वोटर्स उन्हें वोट देंगे।
तृणमूल का पक्ष
तृणमूल प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर हैशटैग विवाद में बढ़-चढ़ कर पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के कुछ सहयोगी सोशल मीडिया संभालते हैं और भाजपा एक मामूली बात को मुद्दा बना रही है, जिसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
No Comment! Be the first one.