झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: तीसरे दिन की कार्यवाही आज, दूसरे दिन अंदर-बाहर जमकर हंगामा

News Saga Desk

रांची।  झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। और यह काफी हंगामेदार रहने के आसार हैं। यदि सदन का कार्य जारी रहता है तो आज अतिवृष्टि पर चर्चा हो सकती हैं। आज राजकीय विधेयक के बाद, राज्य में अत्यधिक बारिश से उत्पन्न स्थिति और किसानों को हुए नुकसान पर दो घंटे की विशेष चर्चा हो सकती है। 

बता दें कि सत्र के दुसरे दिन विपक्ष रिम्स-2 और सूर्या हांसदा के एनकाउंटर को लेकर विरोध में उतरे थे और एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे। वहीं सत्ता पक्ष मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विरोध कर रहे थे। दोनों ने पक्षों ने कहा है कि तीसरे दिन भी यह विरोध जारी रहेगा। ऐसे में सदन के चलने की उम्मीद कम लग रही है। 


Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More