प्रकाश उत्सव को लेकर पटना सिटी में बदले ट्रैफिक नियम,25-27 दिसंबर तक भारी वाहनों पर रोक

News Saga Desk

पटना। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की 359वीं जयंती के अवसर पर 25 से 27 दिसंबर तक मनाए जाने वाले प्रकाश उत्सव पर्व को लेकर पटना सिटी में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना साहिब में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात प्रशासन ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान और रूट मैप जारी किया है।

यातायात विभाग के अनुसार 24 दिसंबर की मध्यरात्रि से 28 दिसंबर की मध्यरात्रि तक पटना सिटी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सीमेंट, बालू और गिट्टी जैसी निर्माण सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों को अशोक राजपथ में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। दीदारगंज की ओर से आने वाले भारी वाहनों को न्यू बाईपास के रास्ते ही संचालित किया जाएगा।

प्रकाश उत्सव के दौरान 25 दिसंबर सुबह 4 बजे से 27 दिसंबर सुबह 6 बजे तक गायघाट से पूर्व दरवाजा तक अशोक राजपथ पर ऑटो, ई-रिक्शा और अन्य व्यावसायिक वाहनों का परिचालन भी बंद रहेगा। हालांकि वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इन वाहनों को गायघाट से डंका इमली, नवाब बहादुर रोड, सुदर्शन पथ, तुलसी मंडी और अगमकुआं आरओबी के जरिए पटना साहिब जाने की अनुमति दी गई है।

मुख्य आयोजन को देखते हुए 25 दिसंबर से 28 दिसंबर सुबह 6 बजे तक पश्चिम दरवाजा से पूर्व दरवाजा तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं 26 दिसंबर सुबह 4 बजे से मध्यरात्रि तक गायघाट से दीदारगंज तक अशोक राजपथ पर किसी भी वाहन के चलने पर रोक रहेगी।

बाजार समिति में फल और आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए विशेष समय तय किया गया है। ऐसे वाहन केवल रात 2 बजे से सुबह 4 बजे तक ही आवागमन कर सकेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बाजार समिति, दीदारगंज, मंगल तालाब चौक थाना क्षेत्र, कंगन घाट और चौक थाना के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं आपात सेवाओं के लिए विशेष रूट निर्धारित किए गए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर कंगन घाट से जेपी सेतु पथ के जरिए पीएमसीएच और गायघाट से डंका इमली मार्ग से एनएमसीएच तक आसानी से पहुंचा जा सके।

Read More News

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के 262 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, ईमानदारी से काम करने की दी नसीहत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के सभागार में स्वास्थ्य विभाग के...

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर खेल उत्सव का आयोजन, क्रॉस कंट्री रेस में मांगु ईचागुटू और प्रतिका महतो बने चैंपियन

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ तथा झारखंड सरकार के पर्यटन,...

मुहर्रम की सातवीं पर मेदनीनगर में निकला भव्य जुलूस, ‘या हसन-या हुसैन’ के नारों से गूंजा शहर

मुहर्रम की सातवीं तारीख के अवसर पर मेदनीनगर में मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक भव्य जुलूस निकाला...

Read More