सिंहभूम जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, पुआल में खेल रहे 4 मासूम बच्चे जिंदा जले 

News Saga Desk

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव में पुआल से घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई है। घटना सोमवार की सुबह 11 बजे के आसपास घटी है। पुलिस मौके पर पहुंची है और चारों बच्चों के बुरी तरह जले शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। चारों बच्चे घर में पुआल में खेल रहे थे।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More