दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में दो नावें अमेजन नदी में डूबी, 12 की मौत

NEWS SAGA DESK

लीमा। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अमेजन नदी के पास सोमवार को अचानक भूस्खलन होने दो नावें आपस में टकराने के बाद डूब गईं। इस हादसे में कम से कम तीन बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता बताए जा रहे हैं। यह हादसा नदी के तटीय उकायाली क्षेत्र में हुआ।

ग्राउंड न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका से संचालित एक समाचार एजेंसी ने कहा कि पेरू के पुलिस विभाग ने इसकी पुष्टि की है। इन दो यात्री नावों में चिकित्सक और कई आदिवासी परिवार सवार थे। इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 50 लोग लापता हैं। पेरू के राष्ट्रीय आपात केंद्र ने कहा कि राहत और बचाव अभियान में हेलिकॉप्टर को शामिल किया है।

Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More