बरियातू थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में दो लोगों की पिटाई, पुलिस जांच में जुटी

News Saga Desk

बरियातू थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के संदेह में स्थानीय लोगों ने एक महिला सहित दो लोगों की पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को भीड़ से छुड़ाकर सुरक्षित स्थान पर ले गई।

बताया जा रहा है कि इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने संदेह के आधार पर दोनों को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। हालांकि, अब तक बच्चा चोरी की किसी पुष्टि की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

बरियातू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Read More News

रांची में राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन, वंदे मातरम् को पूर्ण सम्मान मिलने पर जताया आभार

रांची के आरोग्य भवन परिसर में राष्ट्र सेविका समिति के प्रांत कार्यालय का उद्घाटन समारोह आयोजित किया...

रांची में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो 8 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने...

सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, युवाओं से ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का आह्वान

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह के अवसर पर...

Read More