UGC NET 2025 दिसंबर सेशन का शेड्यूल जारी, 31 दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

News Saga Desk

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 सेशन के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET 2025 दिसंबर परीक्षा का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट की परीक्षाएं 31 दिसंबर 2025 से शुरू होंगी और यह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएंगी।

UGC NET परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए अहम मानी जाती है जो देशभर की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने का लक्ष्य रखते हैं। दिसंबर सेशन में बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स के शामिल होने की संभावना है।

ऐसे चेक करें UGC NET 2025 दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UGC NET December 2025 Exam Schedule” लिंक पर क्लिक करें।
  • नई विंडो में सब्जेक्ट वाइज परीक्षा तिथियां दिखाई देंगी।
  • अपने विषय और परीक्षा की तारीख ध्यान से जांच लें।
  • भविष्य के लिए शेड्यूल की PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप अपडेट

NTA की ओर से UGC NET 2025 दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, एग्जाम सेंटर और जरूरी निर्देश दर्ज होंगे। वहीं, एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

Read More News

मानगो नगर निगम मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने भरा नामांकन

मानगो नगर निगम से मेयर पद के लिए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता ने मंगलवार को अपना...

Read More