News Saga Desk
झारखंड के हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के आवास को बुलडोजर से ध्वस्त किए जाने के मामले में कांग्रेस की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गैरकानूनी और राजनीतिक साजिश बताया है।
अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बुलडोजर चलाकर घर को तोड़ दिया, जो न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, घर तोड़ा जा सकता है, लेकिन हमारी हिम्मत नहीं तोड़ी जा सकती। अंबा प्रसाद ने साफ किया कि वह इस पूरे मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी और न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगी।
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने अपनी ही पार्टी की कार्रवाई पर खुलकर सवाल खड़े कर दिए हैं उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पिछले एक साल से मुआवजे के मुद्दे पर धरना दे रहे हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देने के बजाय उल्टा उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर दियाअंबा प्रसाद ने कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें ही हिदायत दी जा रही है जबकि हमने बार-बार पार्टी को इस पूरे मामले की जानकारी दी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की जांच समिति झूठ पर झूठ बोल रही है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान उन्हें धमकियां तक मिलीं और इस पूरे मामले की जानकारी आलाकमान को भी दी गई। अंबा प्रसाद ने सवाल उठाया कि क्या आलाकमान को सच बताने की वजह से ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
No Comment! Be the first one.