News Saga Desk
सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय Share Market में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के असर से निवेशकों में घबराहट दिखी, जिसके चलते बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली।
BSE Sensex करीब 1,600 अंक गिरकर दिन के निचले स्तर 75,939 तक पहुंच गया। वहीं Nifty 50 भी 450 अंकों से अधिक टूटकर सुबह 9:20 बजे 23,600 के नीचे कारोबार करता दिखा।
बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव
गिरावट का सबसे ज्यादा असर बैंकिंग सेक्टर पर देखने को मिला, जहां प्रमुख बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली दर्ज की गई। निवेशक वैश्विक अनिश्चितता के चलते सुरक्षित निवेश की ओर रुख करते नजर आए।
बाजार में डर बढ़ा, VIX में उछाल
बाजार की अस्थिरता मापने वाला India VIX 13% से ज्यादा उछलकर 21 के पार पहुंच गया, जो निवेशकों के बढ़ते डर को दर्शाता है।
गिरावट की वजह
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता विफल होने से वैश्विक बाजारों में नकारात्मक संकेत मिले हैं। इसका सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।
वैश्विक तनाव के बीच बाजार में फिलहाल दबाव बना हुआ है। निवेशकों को सतर्क रहने और बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। नए निवेश से बचने की भी सलाह दी जा रही है।
No Comment! Be the first one.