अमेरिकी राष्ट्रपति ने लॉन्च किया ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’, नागरिकता का सीधा मार्ग बताकर बढ़ी आय का दावा

NEWS SAGA DESK

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ नामक नया वीज़ा प्रोग्राम लॉन्च किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार यह कार्ड योग्य और सत्यापित लोगों को अमेरिकी नागरिकता तक सीधा रास्ता देगा। उनका दावा है कि इस योजना से अमेरिकी सरकारी खजाने में अरबों डॉलर की बढ़ोतरी होगी। वॉइट हाउस के रूजवेल्ट रूम में बिजनेस लीडर्स की मौजूदगी में ट्रंप ने इस बहुप्रतीक्षित योजना की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि “ट्रंप गोल्ड कार्ड आ चुका है—योग्य लोगों के लिए नागरिकता का सीधा मार्ग। इससे अमेरिकी कंपनियां अपनी प्रतिभा को देश में बनाए रख सकेंगी।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आवेदन की लाइव साइट आधे घंटे में शुरू हो जाएगी। ट्रंप के अनुसार यह कार्ड ग्रीन कार्ड से अधिक लाभ देगा और इससे सरकार को भारी आर्थिक फायदा होगा। इस प्रोग्राम का उद्देश्य दुनिया भर से प्रतिभाशाली लोगों को अमेरिका में आकर्षित करना बताया गया है। ट्रंप गोल्ड कार्ड’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और इच्छुक आवेदक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। व्यक्तिगत आवेदकों के लिए फीस 10 लाख डॉलर (करीब 9 करोड़ रुपये) जबकि कंपनियों द्वारा प्रायोजित आवेदकों के लिए यह राशि 20 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) तय की गई है। इसके अलावा 15,000 डॉलर की नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस भी देनी होगी।

Read More News

होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन राकेश के निधन पर परिवार से मिले रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच स्टेट ऑफ होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज “अवाना” के कैप्टन और...

मुख्यमंत्री ने सरहुल पर सिरमटोली सरना स्थल में की पूजा, राज्यवासियों की खुशहाली की कामना

प्रकृति पर्व सरहुल के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के सिरमटोली स्थित...

Read More